शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विजय माल्या (Vijay Malya) ने दिया यूनाइटेड स्पिरिट्स (USL) के चेयरमैन पद से इस्तीफा

किंग ऑफ गुड टाइम्स कहे जाने वाले विजय माल्या (Vijay Malya) ने आज यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

माना जा रहा है कि आरोपों से पीछा छुड़ाने के लिए माल्या ने यह कदम उठाया है। ध्यान रहे कि माल्या के पास यूएसएल में 0.01% हिस्सेदारी है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स में एक आंतरिक जाँच में अनियमितताएँ पाये जाने के बाद पिछले साल अप्रैल में इसके निदेशक मंडल ने माल्या को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। लेकिन सितंबर 2015 में यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) की सालाना बैठक के दौरान उन्होंने यूएसएल के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था।
माल्या का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उन्हें ऐच्छिक बकायेदार (विलफुल डिफॉल्टर) घोषित कर दिया है। दरअसल कुल 17 बैंकों का उन पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख