शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माल्या के हटने पर युनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर उछले

युनाइटेड स्पिरिट्स के चेयरमैन पद से विजय माल्या के गुरुवार को दिये गये इस्तीफे के बाद इस कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को बीएसई में बढ़त देखने को मिली।

युनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर 2664.65 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले शुक्रवार की सुबह 2800 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में शेयरों में उछाल का रुख रहा और इसके भाव 2835.30 रुपये तक के स्तर तक पहुँच गये। लेकिन कुछ ही देर में कंपनी के शेयर यह बढ़त खोने लगे और 2668.40 रुपये के स्तर तक आ गये। कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर फिर संभालना शुरू हुए और अपराह्न करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 59.35 रुपये (2.23%) की बढ़त के साथ 2724.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे।
विजय माल्या गुरुवार को युनाइटेड स्पिरिट्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए कंपनी से हट गये थे। कंपनी पर अब वैश्विक महारथी डियाजियो का नियंत्रण है। युनाइटेड स्पिरिट्स द्वारा विभिन्न कंपनियों को दिये गये ऋण में अनियमितता के आरोपों पर माल्या और डियाजियो के बीच विवाद चल रहा था। (शेयर मथन, 26 फरवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख