शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की वाहन बिक्री में गिरावट

मारुति सुजुकी के वाहनों की बिक्री में लगातार दूसरे महीने यानी फरवरी में भी वृद्धि क्षय देखा गया है। बड़ी गाड़ियों की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी में 1.17 लाख गाड़ियों की बिक्री की है

जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.9% कम है। हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के कारण फरवरी में कंपनी की ब्रिकी में गिरावट आयी है, जबकि जनवरी में रखरखाव के लिए एक हफ्ते की बंदी के कारण बिक्री प्रभावित हुई थी। कंपनी ने बताया हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के कारण कुल उत्पादन में 10,000 हजार वाहन का नुकसान हुआ है। वहीं घरेलू बिक्री साल दर साल 0.2% बढ़ कर 1.08 लाख वाहन हो गयी है। हालाँकि इस अवधि में कंपनी का निर्यात 12.4% घट कर 9,336 वाहन रहा।
बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर सोमवार के 3,242.60 अंक की पिछली बंदी की तुलना में मंगलवार को 3,215.00 अंक पर खुले। अपराह्न करीब 12.42 बजे कंपनी के शेयर में 172.40 अंक (5.32%) की बढ़त के साथ 3,415.00 पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख