शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की वहान बिक्री में वृद्धि

आयशर मोटर्स ने बिक्री में अपनी मजबूती को बनाए रखा है। रॉयल एनफिल्ड की 49,156 वाहनों की बिक्री में साल दर साल 63% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने इस साल 350 सीसी इंजन क्षमता वाली रॉयल एनफिल्ड की 43,741 वाहनों की बिक्री की है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 65% ज्यादा है। कंपनी ने बताया 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री 45% रही है। वहीं इस अवधि में कंपनी का निर्यात 112% बढ़ कर 1,589 वाहन हो गया है।
बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर 18,894.80 पिछले बंद स्तर की तुलना में मंगलवार को 18,988.00 पर खुले। अपराह्न करीब 2
बजे कंपनी के शेयर 389.20 अंक (2.06%) की बढ़त के साथ सौदे हो रहे है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख