शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री बढ़ी

अशोक लेलैंड के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 25% बढ़ कर 13,403 वाहन हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 10,762 वाहन बेचे थे।

मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 31% बढ़ कर 10,798 वाहन हो गयी है। इस अवधि में हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 3% बढ़ कर 2,605 वाहन हो गयी है।
बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर 87.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 88.50 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार में यह शेयर 88.40 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 3.30 अंक (3.77%) की बढ़त के साथ 90.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!