शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की वाहन बिक्री में 12% बढ़ोतरी

बजाज ऑटो के वाहनों की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 12% बढ़ कर 2,72,719 वाहन हो गयी है।

कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 2,43,319 वाहन बेचे थे। कंपनी की मोटरसाइकिल की बिक्री सालाना आधार पर 9% बढ़ कर 2,35,282 वाहन हो गयी है। इस अवधि में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 37% बढ़ कर 37,437 हो गयी है। हालाँकि कंपनी का निर्यात 12% घट कर 98,959 वाहन हो गया है।

बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर 2,260.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 2,262.00 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे यह शेयर 17.50 अंक (0.77%) की बढ़त के साथ 2,277.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख