शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वाहन बिक्री में वृद्धि

वाहन बिक्री में वृद्धि की घोषणा के बाद बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर 315.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 320.50 रुपये पर खुले।

अपराह्न करीब 1.37 बजे कंपनी के शेयर 3.20 अंक (1.01%) की बढ़त के साथ 318.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।

कल जारी आंकडों के मुताबिक फरवरी में टाटा मोटर्स की वाहन बिक्री सालाना आधार पर 6% बढ़ कर 46,674 वाहन हो गयी है। कंपनी ने पिछले साल समान समय अवधि में 44,233 बेचे थे। हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 10% बढ़ कर 15,698 वाहन हो गयी है। वहीं मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 22% बढ़ कर 14, 872 वाहन हो गयी है। कंपनी की घरेलू बाजार में कुल व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 15% बढ़ कर 30,570 वाहन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 26,555 वाहन बेचें थे। हालाँकि यात्री वाहन की बिक्री में 20% गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!