शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की गाड़ियां हुई महंगी, शेयर में गिरावट

मारुति सुजुकी इंडिया ने यात्री वाहनों में की कीमत में 34,494 रुपये की बढ़तरी की है। कंपनी ने स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल्‍स को छोड़कर सभी मॉडल की कीमतें बढ़ा दी हैं।

कीमतों में यह बढ़ोतरी 1,441 से 34,494 रुपए के बीच की गई है। कंपनी ने बजट में ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री पर लगने वाले नए इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के बाद यह फैसला किया है।
बीएसई में मारुति सुजुकी के शेयर 3,611.70 रुपये की पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 3,621.00 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे कंपनी के शेयर 20.15 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ 3,591.55 रुपये पर सौदें हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!