शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल ने कर्नाटक में शुरू की नयी परियोजना

बीएचईएल ने कर्नाटक के बेल्लारी थर्मल पावर परियोजना में 700 मेगावॉट की थर्मल यूनिट का परिचालन शुरू कर दिया है।

बीएचईएल ने बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने नये 700 मेगावॉट रेटिंग यूनिट को विकसित किया है। कंपनी को यह ऑर्डर इंटरनेशनल कॉम्पटेटिव बिडिंग (आईसीबी) पर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के आधार पर दिया है। बेल्लारी में कंपनी की यह तीसरी इकाई है। इससे पहले 500 मेगावॉट की दो इकाइयों का काम किया जा रहा है।
शुक्रवार के कारोबार में बीएचईएल के शेयर में अच्छी मजबूती नजर आयी। हालाँकि सुबह के कारोबार में यह कुछ मिनटों के लिए लाल निशान में रहा, मगर इसके बाद लगातार तेजी दिखाते हुए यह बीएसई में 107.95 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 4.15 रुपये या 4.03% की उछाल के साथ 107.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख