शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल रियल्टी (Piramal Realty) मुंबई में केरगी 4,300 करोड़ रुपये का निवेश

पिरामल रियल्टी फर्म ने मुंबई में 'पिरामल अरण्य' नाम की आवसीय योजना का शुभारंभ किया है। इसके योजना में कंपनी 4,300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक आनंद पिरामल ने बताया कि कंपनी को आने वाले 4-5 सालों में इस परियोजना से 8,000 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। कंपनी की योजना 7 एकंड़ में फैली 3.7 लाख वर्ग फुट के निर्माण क्षेत्र पर 70 मंजिला इमारत विकसित करने की है। इन फ्लैटों की कीमत 8 करोड़ से 12 करोड़ रुपये के बीच होगी।
इस परियोजना का काम आने वाले 1-2 महीनों में शुरू होने की उम्मीद है और 4-5 सालों में पूरी होने की संभावना है। कंपनी ने परियोजना के प्री-लॉन्च के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) की रणनीति को अपनाया है। इससे ग्राहकों को उत्पाद प्रस्ताव को समझने और प्री-लॉन्च के लिए 10 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ रजिस्टर करने सुविधा मिलेगी। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख