शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन उछला पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) का शेयर

पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग (Pipavav Defence and Offshore Engineering) के शेयर में तेजी का क्रम लगातार जारी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 15% से अधिक उछल कर 74.90 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी चाल में थोड़ी नरमी आयी है और अंत में यह 11.47% की बढ़त के साथ 72.40 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह 1 मार्च 2016 से आज यह लगातार पाँचवाँ कारोबारी सत्र है जब कंपनी के शेयर में बढ़त देखी जा रही है। 29 फरवरी 2016 को पिपावाव डिफेंस का शेयर 61.40 रुपये पर बंद हुआ था और तब से अब तक यह 19% से अधिक चढ़ चुका है।

तीन मार्च को कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि उसे अब रिलायंस डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग लिमिटेड (RDEL) के नाम से जाना जायेगा। ध्यान रहे कि पिछले साल अनिल अंबानी समूह ने 2082 करोड़ रुपये में पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग में नियंत्रण के लिए जरूरी हिस्सेदारी खरीद ली थी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख