शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (RPP Infra Projects) को मिला 56.5 करोड़ रुपये का ठेका

कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (RPP Infra Projects) को नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (Neyveli Lignite Corporation) की ओर से ठेका हासिल हुआ है।

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजी गई विज्ञप्ति में बताया है कि इसे नेवेली लिग्नाइट से कुल मिला कर 56.5 करोड़ रुपये का ठेका मिला है जिसके तहत तूतिकोरिन में एनटीपीएल टाउनशिप में आवासीय भवनों का निर्माण, उनमें विद्युतीकरण, रोड तथा ड्रेनेज निर्माण कार्य किया जाना है।

खबर आने के बाद बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा के शेयर में तेज उछाल देखने को मिली और यह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले पौने तीन फीसदी चढ़ कर 116 रुपये तक पहुँच गया। हालाँकि बाद में कंपनी के शेयर में मुनाफावसूली आने से यह लाल निशान में चला गया और अंत में यह 1.59% गिर कर 111.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन 08 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख