शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिकेम लेबोरेटरीज (Unichem Laboratories) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी, शेयर में उछाल

दवा कंपनी यूनिकेम लेबोरेटरीज को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से एंटीसायकोटिक दवा बनाने की मंजूरी मिल गयी है।

बीएसई में कंपनी के शेयर दोपहर करीब 1.23 बजे 7.10 अंक (3.18%) की बढ़त के साथ 230.50 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर 223.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 221.50 रुपये पर खुला। यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद क्यूटीपाइन फ्यूमरेट दवा की 25 एमजी, 100 एमजी, 200 एमजी, 300 एमजी और 400 एमजी की दवा बाजार में उतारेगा। यह दवा मानोरोग के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इस दवा का उत्पादन यूनिकेम के गाजियाबाद प्लांट से किया जाएगा। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!