शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) करेगा 500 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट का परिचालन

बीएचईएल ने उत्तर प्रदेश में दूसरा 500 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट के परिचालन शुरु करेगा। इस परियोजना के साथ चालू वित्त वर्ष में उत्तर प्रदेश में

बीएचईएल की उत्पादन क्षमता 2,320 मेगावॉट हो गयी है। कंपनी को यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश राज्य विद्दुत उत्पादन निगम ने अन्नपरा-डी टीपीपी में 500 मेगावॉट के दो यूनिट लगाने के लिए दिया है। इससे पहले जनवरी 2016 में ललितपुर में 660 मेगावॉट यूनिट का ऑर्डर मिल चुका है। इस प्लांट को लगाने के लिए विशिष्ट तकनीक का इस्तमाल किया जाता है।
बीएसई में बीएचईएल के शेयर 107.65 के पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरूवार को 0.45 अंक गिर कर 107.20 रुपये पर खुले। यह शेयर 107.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा और 103.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर 2.80 अंक (2.60%) की गिरावट के साथ 104.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख