शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने आवासीय परियोजना का किया लोकापर्ण, शेयर में उछाल

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई में आवासीय परियोजना द- ट्री के दूसरे चरण का आज लोकार्पण किया। द ट्री मुंबई की सबसे बड़ी रियल एस्टेट परियोजना है।

कंपनी ने बताया आवासीय परियोजना का यह दूसरा चरण 3,44,000 वर्ग फुट के एक बिक्री योग्य क्षेत्र के साथ 256 अपार्टमेंट शामिल है। इस परियोजना के पहले चरण का लोकापर्ण नंवबर 2015 में किया गया था। कंपनी का कहना है पहले चरण के लोकार्पण के एक महीने के अंदर ही 348 फ्लैटों की बिक्री देखी थी।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 278.25 रुपये पिछले बंद स्तर की तुलना आज 280.05 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार में यह शेयर 284.95 तक चढ़ा और 277.00 तक नीचे गया। अंत में कारोबार समाप्त होने पर यह 0.85 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 279.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख