शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला पाइप आपूर्ति का ठेका, शेयर 1.45% उछले

वेलस्पन कॉरपोरेशन को मध्य पूर्व में अपतटीय परियोजना के लिए 2,00,000 एमटी पाइप्स की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है।

वेलस्पन कॉरपोरेशन के शेयर 93.25 रुपये के पिछले दिन के बंद स्तर के मुकाबले आज 94.35 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.55 बजे कंपनी के शेयर में 1.35 अंक (1.45%) की बढ़त के साथ 94.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 5 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 153.60 रुपये रहा था। वहीं 27 मार्च 2015 को 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर 51.90 रुपये का था। पिछले सप्ताह यह शेयर 97.15 रुपये तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर यह 87.35 रुपये तक गया। (शेयर मंथन 11 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!