शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का क्रूड स्टील उत्पादन 7% बढ़ा

फरवरी में जेएसडब्ल्यू स्टील का क्रूड स्टील उत्पादन 7% बढ़ कर 10.13 लाख टन हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में 9.47 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ था।

फ्लैट रोल्ड उत्पादन भाग में कंपनी का उत्पादन 7.28 लाख टन रहा है। जो पिछले साल यानी फरवरी 2015 के 7.51 लाख टन उत्पादन के मुकाबले 3% कम है। वहीं कंपनी के लॉग रोल्ड उत्पाद का उत्पादन 58% बढ़ कर 2.33 लाख टन हो गया है। पिछले साल के समान अवधि में 1.48 लाख टन उत्पादन हुआ था। बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1184.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1180.00 रुपये पर खुले। दोपहर करीब 1.22 बजे 0.35 अंक (0.03%) की हल्की बढ़त के साथ 1183.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख