शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेपीएल (JPL) में से हिस्सेदारी बेचेगी जेएसपीएल (JSPL), शेयर 3.72% गिरे

जिन्दल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल, JSPL) बिजली कंपनी जिंदल पावर (जेपीएल, JPL) में से अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार तलाश रही है।

कुछ कंपनियों ने इस बाबत जेएसपीएल से संपर्क भी किया है। जेएसपीएल के एमडी और सीईओ रवि उप्पल बताया है कि कंपनी इसके साथ ही अपने स्टैंडअलोन व्यवसाय से 920 मेगावाट का संयंत्र जेपीएल को हस्तांतरित करने पर भी विचार कर रही है। यह खबर बाजार में आते ही बीएसई में जेएसपीएल के शेयर में 2.45 रुपये (3.72%) की गिरावट दर्ज की गयी है। करीब सवा एक बजे इसका शेयर 63.35 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों के आँकड़े देखें तो कंपनी के शेयर की कीमत पिछले वर्ष 12 मार्च को 196.40 रुपये तक गयी थी जो पिछले एक महीने में अधिकतम 67.80 रुपये रही है। (शेयर मंथन, 11 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख