शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 17% बढ़ी

फरवरी में टाटा मोटर (Tata Motors) समूह के वैश्विक बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17% की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष में संचयी थोक बिक्री में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8% का इजाफा हुआ है।

फरवरी में कंपनी की टाटा डेवू रेंज की गाड़ियों की बिक्री 15% बढ़ कर 36,170 हो गयी है। चालू वित्त वर्ष में संचयी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 2% ज्यादा हुई है। यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री 18% बढ़ी है। वहीं संचयी यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 11% बढ़ोतरी हुई है।
बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर 348.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 349.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 355.90 रुपये तक चढ़ा और 345.30 तक नीचे गया। अंत में यह 5.60 अंक (1.61%) की बढ़त के साथ 354.00 पर बंद हुआ। 6 अप्रैल 2015 को 52 हफ्ते का सबसे उच्चर स्तर 573.15 रुपये का रहा था। 11 फरवरी 2016 को 52 हफ्ते का सबसे नीचला स्तर 266.00 रुपये का था। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!