शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली हाइकोर्ट ने स्पाइसजेट (Spicejet) से मारन को स्टॉक वारंट देने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने सन ग्रुप के प्रबंध निदेशक कलानिधि मारन और उनकी कला एयरवेज को वर्ष 2015 के बिक्री खरीद समझौते के अनुरूप स्टॉक वारंट जारी करने के लिए शुक्रवार को स्पाइसजेट को बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराने को कहा।

इस समझौते के अमल में आने पर एयरवेज के स्वामित्व में भी बदलाव हो जायेगा। जस्टिस मनमोहन सिंह ने दोनों पक्षों को समझौते की शर्तों के साथ आने के लिए कहा है, ताकि मारन की उस याचिका पर फैसला दिया जा सके जिसमें उन्होंने एयरलाइन के शेयरों की खरीद व बिक्री पर रोक लगाने की माँग की थी। स्पाइसजेट ने भी शेयर की खरीद व बिक्री न करने का भरोसा दिलाया है। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च, 2016 को होगी। (शेयर मंथन, 12 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख