शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) ने कोरेक्स (Corex) का उत्पादन रोका

अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर (Pfizer) की भारतीय इकाई ने अपने उत्पाद कोरेक्स (Corex) का उत्पादन करना और बेचना रोक लिया है। दरअसल सरकार ने कुल 300 दवाओं पर पाबंदी लगा दी है, जो गैरकानूनी तरीके से बेची जा रही थीं।

कोरेक्स भी इन 300 दवाओं में से एक है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने इसे बनाना और बेचना रोक लिया है।  आज सुबह से ही भारतीय शेयर बाजार में फाइजर का शेयर काफी दबाव में चल रहा है। बीएसई में यह शुक्रवार के बंद स्तर 1927.85 रुपये की तुलना में आज सोमवार को 1,890 रुपये पर खुला और उसके बाद लगातार कमजोर ही है। सुबह करीब 11.15 बजे यह 102.85 या 5.33% रुपये की गिरावट के साथ बाजार भाव 1825.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख