शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिला ठेका, शेयर उछला

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) ने राजस्थान सरकार से अलवर में जल आपूर्ति परियोजना का ठेका हासिल किया है। यह ठेका 145.15 करोड़ रुपये का है।

इस खबर के साथ ही आज इंडियन ह्यूम पाइप के शेयर भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर बढ़त के साथ चल रहा है। बीएसई में यह शुक्रवार के बंद स्तर 330.50 रुपये की तुलना में आज सोमवार को 337.20 रुपये पर खुला। सुबह करीब 11.30 बजे यह 6.50 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 337.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!