शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) को मिला 30 मेगावॉट का ठेका, शेयर में बढ़त

भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) को 30 मेगावॉट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला हैं। कंपनी को यह ठेका सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र में सोलर पावर परियोजना लगाने के लिए दिया गया है।

इस खबर की घोषणा के बाद बीएसई में भगेरिया इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखी जा रही है। शुक्रवार के 105.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 106.50 रुपये पर खुले। अपराह्न करीब 12.10 बजे कंपनी के शेयर में 2.90 अंक या 2.76% की मजबूती के साथ 108.00 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 95.10 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर 194.50 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 110 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 99.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख