शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबॉट इंडिया (Abbott India) की एंटीबायोटिक दवाओं पर पाबंदी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाजार में बेची जा रही 300 से अधिक दवाओं की बिक्री पर बीते शनिवार को पाबंदी लगा दी। इनमें मुख्य रूप से निश्चित खुराक मिश्रण (FDCs) दवाएँ शामिल हैं।

इन प्रतिबंधित दवाओं में एबॉट इंडिया की दो एंटीबायोटिक दवाएँ सेफिक्जाइम और एजिथ्रोमाइसिन भी शामिल हैं, जो केंद्र सरकार की इजाजत के बिना जिमनिक एजेड ब्रांड नाम से बेची जा रही थीं। बीएसई में एबॉट इंडिया का शेयर 4851.20 रुपये के शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को गिरावट के साथ 4788.85 रुपये पर खुला। और 4755.00 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। लेकिन फिर इसमें बढ़त का रुख शुरू हो गया और 4869.95 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। अपराह्न करीब डेढ़ बजे एबॉट इंडिया के शेयर में 4.80 रुपये (0.10%) की बढ़त के साथ 4856.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख