शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिचा इंडस्ट्रीज (Richa Industries) को बेल से मिला ठेका

रिचा इंडस्ट्रीज को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बेल) से नवी मुम्बई के बेल-नामू में तीन इमारतों (पीईबी) के निर्माण का ठेका मिला है। यह इमारतें 4300 वर्ग फुट क्षेत्र में होंगी और इनकी लागत 24 करोड़ रुपये है। यह एक टर्नकी परियोजना है।

बीएसई में रिचा इंडस्ट्रीज का शेयर 29.70 रुपये के शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 31 रुपये पर खुला। दोपहर करीब दो बजे कंपनी के शेयर में 0.35 रुपये (1.18%) की मामूली बढ़त के साथ 30.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!