शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाभांश घोषणा के बाद मास्टेक (Mastek) के शेयर में 18.49% की उछाल

मास्टेक ने दूसरे अंतरिम लाभांश के भुगतात की घोषणा की है। कंपनी इनका भुगतान 1 रुपया प्रति शेयर (फेस वेल्यू 5 रुपये) के हिसाब से करेगी। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आया है।

मास्टेक का शेयर भाव 18.49% बढ़ गया है। बीएसई में मस्टेक का शेयर 119.50 रुपये के शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 121.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर के भाव 143.40 रुपये के उच्च स्तर और 120.70 रुपये के निचले स्तर तक गये। कारोबार की समाप्ति पर इसके भाव 22.10 रुपये (18.49%) की बढ़त के साथ 141.60 रुपये पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 14 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख