शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दी राहत

pfizerदवा कंपनी फाइजर के कोरेक्स (Corex) सिरप की बिक्री पर सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबंध पर आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतरिम राहत दे दी है।

जस्टिस राजीव सहाय ने यह कहते हुए इस मामले पर स्थगन आदेश दिया है कि कंपनी पिछले 25 सालों से यह सिरप बेच रही है। साथ ही न्यायालय ने सरकार से कहा है कि वह कंपनी के खिलाफ कड़े कदम न उठाये। मामले में अगली सुनवाई 21 मार्च को होगी।
इससे पहले फाइजर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को आज दी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि इसने तत्काल प्रभाव से कोरेक्स का उत्पादन और इसकी बिक्री रोक दी है। ध्यान रहे कि मौजूदा कारोबारी साल के शुरुआती नौ महीनों (31 दिसंबर 2015 तक) में कंपनी को कोरेक्स की बिक्री से 176 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
बीएसई में आज फाइजर का शेयर 8.67% फिसल कर 1760.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख