शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुर्बो (Larsen & Toubro) को मिला 1672 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुर्बो की सहायक कंपनी एल ऐंड टी कंस्ट्रक्शन को 1672 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यूपी आवास विकास परिषद ने इपीसी के तहत लखनऊ में बहु मंजिला आवसीय परियोजना के निर्माण के लिए दिया है। 

कंपनी को मुंबई में बहु-मंजिला आवासीय बिल्डिंग के निर्माण के लिए एक टर्नकी ऑर्डर भी मिला है। कंपनी के पावर ट्रासमिशन और वितरण व्यवसाय विभाग को अंतराष्ट्रीय बाजार में 580 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके साथ ही कंपनी के जल और प्रवाह ट्रीटमेंट व्यापार विभाग को 125 करोड़ का ऑर्डर भी मिला है।

बीएसई में लार्सन ऐंड टुर्बो के शेयर सोमवार के 1183.75 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को 1185.20 रुपये पर खुले। कंपनी को ऑर्डर मिलने के बाद पूर्वाह्न करीब 11.18 बजे कंपनी के शेयर 8.05 अंक या 0.68% की बढ़त के साथ 1191.80 रुपये पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख