शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए (USFDA) की जांच के बाद ल्युपिन (Lupin) के शेयर 6.48% गिरे

बीएसई में आज मंगलवार को करीब पौने एक बजे तक ल्युपिन के शेयर में 6.48% की गिरावट दर्ज की गयी।

खबरों के अनुसार यूएसएफडीए ने ल्युपिन के गोवा स्थित प्लांट की जाँच की और 8-9 टिप्पणियाँ की हैं। यह जाँच 11 मार्च को समाप्त हुई। बीएसई में ल्युपिन का शेयर 1868.50 रुपये के सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 1800 रुपये पर नुकसान के साथ खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर के भाव 1736.50 रुपये के निचले स्तर तक गये। अपराह्न 12.50 बजे पर इसके शेयर में 121.00 रुपये (6.48%) की गिरावट के साथ 1747.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख