शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने डॉ. एन्नीज को निदेशक बोर्ड में शामिल किया

विप्रो ने मशहूर प्रौद्योगिकीविद और वेंचर कैपिटलिस्ट डॉ. पैट्रिक जे एन्नीज को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

वे बोर्ड में एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में सेवाएँ देंगे और कंपनी को अनुभव की पूँजी से समृद्ध करेंगे। वे इस समय इंटेलेक्चुअल वेन्चर्स में टेक्नॉलोजी के ग्लोबल हेड हैं।विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने कहा कि उनके जुड़ने से कंपनी को लाभ होगा।
बीएसई में विप्रो का शेयर 539.55 रुपये के सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 543.00 रुपये पर बढ़त के साथ खुला। मगर उसके बाद लगातार गिरते हुए 528.35 रुपये के निचले स्तर तक पहुँच गया। अपराह्न करीब पौने दो बजे कंपनी के शेयर में 8.85 रुपये (-1.64%) की गिरावट के साथ 530.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!