शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विविमेड लैब्स ने शेयर उप-विभाजन के लिए तय की रिकॉर्ड तिथि

विविमेड लैब्स ने पूर्ण चुकता 10 रुपये के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) के एक इक्विटी शेयर के पूर्ण चुकता 2 रुपये अंकित मूल्य के 5 इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन

के लिए योग्य शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में 8 अप्रैल, 2016 की घोषणा की है। बीएसई में विविमेड लैब्स का शेयर 406.50 रुपये के सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को 409.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर भाव 420.20 रुपये के उच्च स्तर तक गये। अपराह्न करीब पौने दो बजे कंपनी के शेयर में 6.50 रुपये (1.60%) की बढ़त के साथ 413.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!