शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर में 2.97% की उछाल

स्पाइसजेट के शेयर में मंगलवार को 2.97% की उछाल आयी है। कम बजट की उड़ान कंपनी स्पाइसजेट के प्रवर्तक सन ग्रुप (Sun group) के प्रबंधन निदेशक कलानिधि मारन और अजय सिंह के नेतृत्व में मौजूदा प्रबंधन ने

एयरलाइन के पूर्व मालिकों के लिए वारंट जारी करने से संबंधित विवाद को हल करने के लिए बीएसई और सेबी से संपर्क करने का निर्णय किया है। बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 59.00 रुपये के सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 60.80 रुपये पर खुला और 62.10 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 58.50 रुपये के निचले स्तर तक भी आया। कारोबार समाप्ति के वक्त कंपनी के शेयर में 1.75 रुपये (2.97%) की बढ़त के साथ 60.75 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 15 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख