शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने देश की पहली कॉन्टैक्टलेस मोबाइल भुगतान सुविधा पेश की

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने क्रेडिट और डेबिट कार्डधारकों को दुकानों में कॉन्टैक्टलेस भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए आज देश की पहली कॉन्टैक्टलेस मोबाइल भुगतान सुविधा पेश की।

इस सुविधा की मदद से ग्राहक अब एनएफसी सक्षम मर्चेंट टर्मिनल के पास अपने स्मार्टफोन से संकेत भर दे कर भुगतान कर सकेंगे। यह मोबाइल भुगतान सुविधा बैंक के ‘पॉकेट’ ऐप्प पर उपलब्ध है। इससे ग्राहकों को अब दुकानों में कार्ड या नकदी ले कर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे केवल ‘छुओ और भुगतान करो’ सुविधा का लाभ उठायेंगे। आईसीआईसीआई बैंक इस सुविधा को पेश करने के लिए होस्ट कार्ड इम्युलेशन (एचसीई) प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। एचसीई प्रौद्योगिकी ग्राहक के चयन के मुताबिक बैंक के भौतिक क्रेडिट या डेबिट कार्ड का आभासी कार्ड सृजित कर देती है। बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा कि हमने हमेशा तकनीक से लाभ उठाने की कोशिश की है। साथ ही इससे अपने उपभोक्ताओँ को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!