शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्फाजियो इंडिया (Alphageo India) को ऑयल इंडिया से मिली परियोजन, शेयर में बढ़त

अल्फाजियो इंडिया को 102 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका ऑयल इंडिया ने असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 2 डी

भूकंपीय अधिग्रहण सेवाओं के प्रावधान के लिए दिया है। इस योजना का काम नंवबर 2018 तक पूरा करने की संभावना है। बीएसई में अल्फाजियो इंडिया का शेयर मंगलवार के 575.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 596 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कपनी के शेयर में 13.60 अंक या 2.36% की बढ़त के साथ 588.90 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर 24 अगस्त 2015 268 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। वहीं इसका 52 हफ्ते का सबसे उच्च स्तर 720 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 605.10 रुपये तक ऊपर चढ़ा था और नीचे की ओर यह 518.20 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख