शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईडीक्यूएम (EDQM) ने किया अनुह फार्मा (Anuh Pharma) की तीन दवाओं का उपयुक्तता प्रमाण पत्र निलंबित

दवाओं की गुणवत्ता के लिए यूरोपीय निदेशालय ने अनुह फार्मा की तीन दवाओं का उपयुक्तता प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया है।

यूरोपीय नियामक ने इरीथ्रोमाइसीन सीटरेट की उपयुक्तता प्रमाण पत्र के आवेदन को भी बंद करने का निर्णय लिया है। इरीथ्रोमाइसिन इथाइल सूस्सीनेट, इरीथ्रोमाइसीन और पाइराजिनामाइड दवाओं का उत्पादन कंपनी के बोइसर यूनिट से होता है।
बीएसई में अनुह फार्मा के शेयर में 215.20 रुपये के पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 209.60 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयर में 2.80 या 1.30% की बढ़त के साथ 218 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!