शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीपी इंफ्रा (RPP Infra) को मिला 31 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में 3.02% की बढ़त

आरपीपी इंफ्रा को कर्नाटक में 31 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

ने 160 पीसी घरों के निर्माण के लिए दिया गया है। इस परियोजना का काम 20 महीनों में पूरा होने की संभावना है। बीएसई में आरपीपी इंफ्रा के शेयर 105.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 106 रुपये पर खुले। यह शेयर 111.50 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 106.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12 बजे कंपनी के शेयर 3.20 अंक या 3.02% की बढ़त के साथ 109 रुपये पर चल रहा हैं। 5 मई 2015 को यह शेयर 165.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा था जो इसका 52 हफ्ते का सबसे उच्चा स्तर है। वहीं 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर 84.90 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख