शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

pfizer

भारत सरकार ने 10 मार्च को 300 से अधिक दवाओं पर रोक लगायी थी, जिसमें अमेरिकी कंपनी फाइजर (Pfizer) का खांसी सिरप कोरेक्स (Corex) भी शामिल था।

इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आयी थी। हालाँकि सोमवार को ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने कंपनी को कोरेक्स पर रोक के मामले में अंतरिम राहत दी थी, मगर कंपनी के शेयर पर इसके बाद भी दबाव जारी है। नतीजतन आज फाइजर का शेयर 52 हफ्तों के सबसे निचले पर आ गया है। बीएसई में फाइजर का शेयर मंगलवार के बंद स्तर 1705.30 रुपये की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 1727.00 रुपये पर खुला, मगर उसके बाद अपने 52 हफ्तों के नये निचले स्तर 1676 रुपये तक गिर गया। दोपहर लगभग पौने दो बजे यह शेयर 19.50 रुपये (1.14%) की गिरावट के साथ 1685.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख