शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) खरीदेगी रूसी कंपनी में हिस्सेदारी

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एक बयान में जानकारी दी है कि उसने ऑयल इंडिया (Oil India) और भारत पेट्रोरिसोर्सेज (Bharat Petroresources) के साथ मिल कर

रूस की राष्ट्रीय तेल कंपनी रोजनेफ्ट ऑयल की सहायक कंपनी टिंग्ड (Tyngd) की 29.9% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। टिंग्ड में रोजनेफ्ट ऑयल की 80% हिस्सेदारी है, जबकि बीपी पीएलसी (यूके) इसमें 20% हिस्सेदारी रखती है। टिंग्ड इस समय रोजाना 20,000 बैरल तेल का उत्पादन करती है और यह अनुमान है कि साल 2021 तक इसका उत्पादन बढ़ कर 100,000 बैरल प्रति दिन हो जायेगा।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर बुधवार के बंद स्तर 388.50 रुपये की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 395.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में बढ़त जारी है। सुबह करीब 10.30 यह शेयर 14.40 रुपये (3.71%) की बढ़त के साथ 402.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख