शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) का शेयर 2.26% उछला

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक बोर्ड ने रिलायंस इन्फ्रा और रिलायंस इलेक्ट्रिक जेनरेशन ऐंड सप्लाई (Reliance Electric Generation and Supply) के शेयरधारकों और लेनदारों के बीच व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी है।

यह योजना जरूरी मंजूरियों के मिलने पर लागू होगी। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 497.00 रुपये के बुधवार के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 508.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर भाव 4% से ज्यादा बढ़ कर 518.80 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के शेयर में 11.25 रुपये (2.26%) की बढ़त के साथ 508.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 17 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख