शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सास्केन कम्युनिकेशन (Sasken Communication) ने की विशेष लाभांश की घोषणा

सास्केन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज के निदेशक बोर्ड ने आज गुरुवार को हुई बैठक बोर्ड में अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

कंपनी 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये (40%) का लाभांश और 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 25 रुपये (250%) का विशेष लाभांश देगी। लाभांश 31 मार्च से वितरित किये जायेंगे। बीएसई में सास्केन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज का शेयर 408.60 रुपये के बुधवार के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 415.20 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर भाव नीचे गिरते हुए 386.20 रुपये के नीचे स्तर तक और 424.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के वक्त सास्केन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज के शेयर में 1.40 रुपये (0.34%) की बढ़त के साथ 410.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 17 मार्च, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख