शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पाइपलाइन शुल्क बढ़ने से गेल (GAIL) के शेयर में 4% तेजी

gail logoपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने केजी बेसिन पाइपलाइन शुल्क में संशोधन की घोषणा कर दी है, जिसके बाद गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली।

पीएनजीआरबी ने केजी बेसिन पाइपलाइन शुल्क 5.56 रुपये से बढ़ा कर 45.32 रुपये प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) करने का फैसला किया है। इसके बाद गेल के शेयर में 4% की मजबूती आयी है।

बीएसई में गेल का शेयर बुधवार के बंद स्तर 339.40 रुपये की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 346.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान करीब पौने बारह बजे इसका शेयर भाव 359.80 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय गेल का शेयर 13.70 रुपये (4.04%) की बढ़त के साथ 353.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!