शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) ने जुटाये 2.15 अरब रुपये

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) ने प्रतिभूतिकरण यानी सिक्योरिटाइजेशन सौदे से 2.15 अरब रुपये जुटाये हैं।

यह इस वित्त वर्ष में कंपनी के प्रतिभूतिकरण सौदों की छठी लेनदेन है, जिनसे कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 17.8 अरब रुपये जमा किये हैं। बीएसई में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का शेयर गुरुवार को 519.95 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को यह हल्की बढ़त के साथ 520.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान करीब पौने दस बजे यह गिर कर 515.45 रुपये पर आ गया। फिलहाल करीब सवा दस बजे इस शेयर में 1.50 रुपये (0.29%) की गिरावट के साथ 518.45 रुपये पर सौदे हो रहे है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख