शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को मिला 236 करोड़ रुपये का ठेका

क्रॉम्पटन ग्रीव्स को इंडोनेशिया की राज्य स्वामित्व वाली बिजली कंपनी पीटी पीएलएन से 236 करोड़ रुपये का ठेका (ऑर्डर) मिला है।

कंपनी को 83.3 एमवीए से 167 एमवीए रेंज की और 500 केवी/150 केवी रेटेड वोल्टेज की 28 पावर ट्रासफॉर्मर के निर्माण और स्थापना के लिए दिया गया है। कंपनी के बिजली ट्रांसफार्मर इंडोनेशिया के जावा, सुमात्रा और कालीमंतन प्रांतों में कई सबस्टेशन और बिजली संयंत्रों में फैला पीटी पीएलएन ट्रांसमिशन के नेटवर्क में स्थापित किया जाएगा।
बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर पिछले दिन 46.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 48.80 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयर 0.50 रुपये या 1.07% की बढ़त के साथ 47.30 रुपये चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख