शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) डेक्समेडेटोमाइडिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (Dexmedetomidine Hydrochloride Injection) के उत्पादन के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

डेक्समेडेटोमिडिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन का उपयोग गैर-इनट्यूबेटेड रोगियों को पहले या शल्य चिकित्सा और अन्य प्रक्रियाओं के दौरान बेहोश करने के लिए किया जाता है। 
बीएसई अरोबिंदो फार्मा के शेयर 726.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 726 रुपये पर खुले। यह शेयर 697.25 रुपये तक फिसला। जहां इसमें पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना में 3.97% की गिरावट आयी। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 22.70 रुपये या 3.13% की गिरावट के साथ 703.45 पर चल रहा है। यह शेयर 23 मार्च 2015 को 557.43 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 891.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख