शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेरा (Real estate regulatory Act) के साथ सिंगल विंडो क्लियरेंस जरूरी : राकेश यादव

रियल एस्टेट कानून (Real estate regulatory Act) (रेरा) के साथ सिंगल विंडो क्लियरेंस की जरूरत बताते हुए अंतरिक्ष इंडिया के चेयरमैन राकेश यादव ने

कहा ‘हमारे देश के रियल्टी क्षेत्र में हमेशा से ही कब्जा मिलने में देरी बड़ी समस्या रही है जो समय पर अनुमोदन न मिलने के कारण होता है। सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम आने के बाद सारे अनुमोदन एक ही जगह से बहुत ही कम समय में हो सकेंगे जिससे डेवलपर समय पर निर्माण शुरू कर खत्म कर पायेंगे और ग्राहकों को समय पर कब्जा मिल पायेगा। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!