शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेनापति बने हनीवेल ऑटोमेशन (Honeywell Automation) के चेयरमैन

हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया (Honeywell Automation’s India) ने विप्रो (Wipro) के पूर्व सीएफओ सुरेश सेनापति को अपने भारतीय परिचालन के लिए चेयरमैन पद पर नियुक्त किया है।

सुरेश सेनापति हनीवेल ऑटोमेशन में सुरेंद्र एल. राव की जगह लेंगे। राव अगस्त 2014 से फरवरी 2016 तक चेयरमैन पद पर रहे। चेयरमैन के रूप में सेनापति की नियुक्ति 8 मार्च से प्रभावी है। कंपनी ने कहा है कि सेनापति कंपनी की पूरी रणनीति संभालेंगे, साथ ही कॉरपोरेट गवर्नेंस, व्यापार और वित्तीय मामलों पर सलाह देंगे।
बीएसई में हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया का शेयर गुरुवार को 8,650.00 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ यह 8,600.00 रुपये पर खुला। लेकिन इसके बाद कंपनी के शेयर भाव गिरते गये। अपराह्न करीब एक बजे कंपनी के शेयर में 146.00 रुपये (-1.69%) की गिरावट के साथ 8,504.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख