शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलटी फूड्स (LT Foods) ने हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के साथ किया समझौता

एलटी फूड्स ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के ब्रांडेड चावल व्यापार को खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

इस अधिग्रहण की कुल लागत 25 करोड़ रुपये के आस-पास है जो समायोजन समापन और सीसीआई की मंजूरी के अधीन है। इस अधिग्रहण को ऋण और आंतरिक स्रोतों से वित्त पोषित किया जाएगा। इस अधिग्रहण में 2 प्रतिष्ठित ब्रांड गोल्ड सील इंडस वैली और रोजाना का अधिग्रहण शामिल है। बीएसई में एलटी फूड्स के शेयर 223 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 235.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 259.80 रुपये तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 235.10 रुपये तक गया। दोपहर करीब 2.30 बजे यह शेयर 19.60 रुपये या 8.77% की बढ़त के साथ 243 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख