शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (Moil) को मिली माइनिंग लीज, शेयर में मजबूती

मध्य प्रदेश सरकार ने बालाघाट जिले की पारसवाड़ा तहसील के लुग्मा गाँव में 48.974 हेक्टेअर क्षेत्र के लिए एमओआईएल (Moil Ltd) को माइनिंग लीज दी है।

यह क्षेत्र कंपनी की उक्वा माइन के दायरे में आता है। बीएसई में एमओआईएल का शेयर गुरुवार को 206.85 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को यह मजबूती के साथ 209.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर भाव 221.00 रुपये के उच्च स्तर तक गये। अपराह्न करीब सवा दो बजे कंपनी के शेयर में 7.15 रुपये (3.46%) की बढ़त के साथ 214.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!