शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्स्पोर्ट्स (Rajesh Exports) ने तय की लाभांश भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि

राजेश एक्स्पोर्ट्स (Rajesh Exports) ने अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए 30 मार्च 2016 रिकॉर्ड तिथि तय की है।

इसके साथ ही कंपनी के शेयर भाव में लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को मजबूती आयी। सरकार द्वारा सोने पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के फैसले के बाद कंपनी के शेयर भाव में काफी गिरावट आयी थी।
बीएसई में राजेश एक्स्पोर्ट्स का शेयर गुरुवार को 576.60 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ यह 587.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 637.20 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँच गया था। अपराह्न करीब सवा तीन बजे कंपनी के शेयर में 26.50 रुपये (4.60%) की बढ़त के साथ 603.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख