शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेन्ट फार्मा (Torrent Pharma) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से पर्यावरण मंजूरी

टोरेन्ट फार्मा (Torrent Pharma) को अपने गुजरात के विशेष आर्थिक क्षेत्र दाहेज स्थित संयंत्र के लिए यूएसएफडीए (USFDA) से पर्यावरण निरीक्षण रिपोर्ट (Environment Inspection Report) मिल गयी है।

कंपनी ने अपने 5 में से 3 उत्पादन संयंत्रों के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी हासिल कर ली है।
बीएसई में टोरेन्ट फार्मा का शेयर गुरुवार को 1,256.45 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज शुक्रवार को मजबूती के साथ यह 1,271.00 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार से ही यह मजबूत स्थिति में रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 56.30 रुपये (4.48%) की बढ़त के साथ 1,312.75 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!